अमर उजाला
Thu, 16 November 2023
इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है
चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सभी के लिए बहुत खास होता है
छठ पूजा साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है जिसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है
इस दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है नहीं तो छठी मैया नाराज हो सकती हैं
आइए जानते हैं कि छठ पूजा के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं
छठ पूजा के चारों दिनों में किसी भी शुभ अनुष्ठान में शामिल होने से पहले स्नान करना चाहिए
प्रसाद बनाने से पहले अपने आस-पास सफाई रखें साथ ही अपने हाथ-पैर अच्छे से साफ कर लें
इस दौरान रात्रि में व्रत कथा सुनना न भूलें
व्रत के समापन पर छठी माता को चढ़ाए जाने वाले भोग का सेवन कर सकते हैं
छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी माता को चढ़ाने से पहले प्रसाद का सेवन न करें
इस दौरान लहसुन, प्याज और मांसाहारी भोजन से परहेज करें
भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को तैयार करने में साधारण नमक का प्रयोग न करें
पूजा के दौरान पुरानी टोकरी का प्रयोग न करें
दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का क्या करें?