नवरात्रि में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

अमर उजाला

Mon, 31 March 2025

Image Credit : amar ujala

  • हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है
  • इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और ये 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के दिन समाप्त होगी

Image Credit : freepik

  • यह पूरी अवधि मां दुर्गा की पूजा को समर्पित है, इस दौरान सभी भक्त पूजा-पाठ के साथ-साथ उपवास भी रखते हैं
  • मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास और सकारात्मकता का संचार होता है

Image Credit : freepik

  • हिंदू धर्म में नवरात्रि के इस समय को बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है
  • हालांकि फिर भी नवरात्रि में इन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं

Image Credit : freepik

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि में चावल खरीदना वर्जित होता है, इससे घरों में परेशानियां आ सकती हैं
  • नवरात्रि में आप चाकू, कैंची और सुई जैसी नुकीली चीजों की भी न खरीदें, इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है

Image Credit : Adobe Stock

इसके अलावा आप लोहा भी न खरीदें, ये तनाव को बढ़ाता है
 

Image Credit : freepik

  • नवरात्रि की अवधि में आप किसी भी तरह का नया इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें
  • ज्योतिषियों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है

Image Credit : freepik

26 या 27 मार्च कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ?

freepik
Read Now