नवरात्रि में क्यों नहीं करना चाहिए लहसुन-प्याज और शराब का सेवन? जानें कारण शास्त्रों में बताया है कि लहसुन-प्याज और मांस मदिरा तामसिक प्रवृत्ति के होते हैं जो कि अशुद्ध श्रेणी में शामिल होते हैं। प्याज और लहसुन का संबंध पाप ग्रह राहु-केतु से माना गया है। कहा जाता है कि इनके सेवन से अज्ञानता को बढ़ावा मिलता है और व्यक्ति में वासना भी बढ़ती है। इसलिए नवरात्रि व्रत या किसी भी उपवास के दौरान लहसुन-प्याज का सेवन करने की मनाही होती है। मान्यता है कि नवरात्रि में इन चीजों का सेवन करने से माता रानी नाराज हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को कभी भी शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। नवरात्रि