अमर उजाला
Mon, 15 April 2024
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल 2024 से हो चुकी है
वहीं 16 अप्रैल को अष्टमी और महानवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी
इस दौरान आखिरी दिन पर आप कुछ उपाये की सहायता है, मां देवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं
आइए उन उपायों को जान लेते हैं
महानवमी के दिन शंख और पीले रंग की कौड़ियों की पूजा करें, इससे आर्थिक परेशानियां कम होती है और धन की प्राप्ति हो सकती है
नवमी तिथि के दिन 5 कौड़ियां लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर किसी पात्र में रखकर तुलसी के पास रख दें, इससे ग्रह दोष दूर होते हैं
महानवमी के दिन दक्षिण-पूर्व दिशा में माता दुर्गा का ध्यान करते हुए दीपक जला दें, इससे रोगों से छुटकारा मिलता है
महानवमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, इससे मानसिक शांति मिलती है
इस दौरान माता सिद्धिदात्री को सुहाग का सामान अर्पित करें, इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है
Kanya Pujan 2024: किस उम्र की कन्या का क्या है महत्व, जानिए