पाना चाहते हैं मां दुर्गा की कृपा, तो चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले कर लें ये काम
अमर उजाला
Mon, 1 April 2024
Image Credit : iStock
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी, ऐसे में नवरात्रि के शुरू होने से पहले कुछ काम जरूर कर लें।
Image Credit : iStock
नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर की अच्छे से सफाई कर लें, क्योंकि नवरात्रि के दिनों में घर में गंदगी नहीं रहनी चाहिए।
Image Credit : iStock
चैत्र नवरात्रि के दिनों में शारीरिक स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, इसलिए सफाई से जुड़े सारे कार्य आपको नवरात्रि शुरू होने से पहले ही कर लेने चाहिए।
Image Credit : iStock
नवरात्रि में बाल और नाखून काटना वर्जित माना जाता है, इसलिए नवरात्रि से पहले बाल और नाखून काट लें।
Image Credit : iStock
चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले माता रानी की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री इकट्ठा कर लें।
Image Credit : iStock
वहीं नवरात्रि के दिनों में पूजा-पाठ के साथ गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।
Image Credit : iStock
चैत्र नवरात्रि: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें इसका मतलब