चैत्र नवरात्रि: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें इसका मतलब वैसे मां दुर्गा की सवारी शेर है लेकिन नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा धरती पर अलग-अलग वाहनों से आती हैं और हर बार माता का वाहन अलग होता है। मां दुर्गा का वाहन इस बात का संकेत देता है कि आने वाला समय कैसा होगा। माता रानी का वाहन इस बात पर निर्भर करता है कि नवरात्रि किस दिन शुरू हो रहे हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल, मंगलवार के दिन हो रही है और जब मंगलवार से नवरात्रि शुरू होती है तो माता रानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। नवरात्रि में माता रानी का घोड़े पर सवार होकर आना शुभ नहीं माना जाता है। घोड़े पर सवार होकर मां का आना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में सत्ता में बड़ा बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही युद्ध के भी हालात बन सकते हैं। चैत्र नवरात्रि 2024