अमर उजाला
Mon, 20 May 2024
महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे, उनका असली नाम सिद्धार्थ था
उनके अनमोल विचार आज भी लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं
इन विचारों को जीवन में उतारने से सफलता के मार्ग बनने लगते हैं
गौतम बुद्ध के अनुसार जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है, यदि आपने स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो जीत आपकी होगी
किसी भी घटना में उलझे नहीं रहना चाहिए, जो बीत गया सो बीत गया, जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो वर्तमान को जीना सीखें
गौतम बुद्ध के अनुसार जो जैसा सोचता है, वह वैसा ही बनता है इसलिए अच्छा व सकारात्मक सोचें
मन में घृणा नहीं रखनी चाहिए, किसी भी चीज को प्रेम से जीता जाता है इसलिए हमेशा प्यार बनाए रखें
जीवन में जो मिला है, जो आपके पास मौजूद है, उसका सम्मान करें, कभी भी किसी से ईर्ष्या न करें
वैशाख पूर्णिमा पर घर लें आएं ये खास चीजें