अमर उजाला
Tue, 27 February 2024
हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है
इस साल यह तिथि शुक्रवार 08 मार्च को पड़ रही है
शिवजी की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन कई उपाय भी किए जाते हैं
ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव से जुड़ी कुछ खास चीजों को घर लाना चाहिए
आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में
महाशिवरात्रि के दिन घर पर नंदी की प्रतिमा जरूर लाएं, नंदी भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं और उनके वाहन भी हैं,इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है
महाशिवरात्रि के दिन एक मुखी रुद्राक्ष घर पर लाएं, एक मुखी रुद्राक्ष लाकर इसे भगवान शिव के मंत्रोच्चार के साथ सिद्ध करें और इसके बाद धारण कर लें
महाशिवरात्रि के दिन आप ग्रह दोष से मुक्ति के लिए रत्नों से निर्मित शिवलिंग घर ला सकते हैं, इससे पितृ दोष, कालसर्प दोष और वास्तु दोष आदि दूर होते हैं
शिवजी को बेलपत्र बहुत प्रिय है , ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र जरूर लाएं और शिवजी का पूजन करें
महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय यंत्र घर ला सकते हैं, इसे घर पर स्थापति करें और नियमित पूजा करें
महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में है ये बड़ा अंतर, आप भी जान लें