अमर उजाला
Fri, 19 January 2024
पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी जिसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं
संतान पर आने वाला हर संकट दूर हो जाता है
इस दिन कुछ उपाय करने से भी संतान का सौभग्य जाग जाता है
आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में
पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी या पुत्रजीवक बीज की माला पर संतान गोपाल मंत्र 'ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः' का जाप करना चाहिए
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र में रखकर एक कमल का फूल अर्पित करने से संतान के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी
पुत्रदा एकादशी के दिन बाजार से नए खिलौने खरीदकर किसी गरीब बच्चे को दान में दें, उस बच्चे को भोजन और वस्त्र का दान भी करें
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के 'विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र' का पाठ करें
मकर संक्रांति पर बन रहे ये शुभ योग