अमर उजाला
Tue, 7 May 2024
इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है
इसका अर्थ है कि इस दिन आप बिना मुहूर्त विचार के कोई भी शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं
हालांकि, करीब 23 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब इस दिन विवाह का मुहूर्त नहीं बन रहा है
दरअसल, इस वर्ष अक्षय तृतीया पर शुक्र और गुरु का तारा अस्त होने से इस दिन विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं बनेगा
लेकिन इस दिन को महामुहूर्त माने जाने की वजह से शुभ संस्कार संपन्न किए जा सकते हैं
जानिए अक्षय तृतीया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य