गौर गोपाल दास जी के ये विचार बदल देंगे आपका जीवन अपने जीवन को मोमबत्ती की तरह बनाओ जो जलती जाती है लेकिन जाते-जाते लोगों के जीवन में उजाला कर जाती है। जब तक मनुष्य दूसरे की उन्नति से जलता रहेगा, तब तक वह सुख और शांति का अनुभव नहीं कर पाएगा। आप जो करना पसंद करते हैं उसे जरूर करें, लेकिन जो आपको करना है, उससे प्यार करना शुरू करें। यही खुशी का राज है। आप जीवन में कितना ऊपर उठेंगे, यह निर्भर करता है, आपके मनोबल पर, आपकी धारणाओं पर, आपके एटीट्यूड पर। जब हम एक ही चुटकुले पर बार-बार नहीं हंस सकते हैं तो फिर एक ही समस्या पर बार-बार क्यों रोते हैं। एक उद्देश्य के लिए काम करें, तालियों के लिए नहीं। अपने जीवन को व्यक्त करने के लिए जिएं, किसी को प्रभावित करने के लिए नहीं। गौर गोपाल दास