आदिपुरुष: राम के अलावा ये हैं हिंदू धर्म के दस अवतार
अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
Image Credit : instagram
पहला अवतार: मत्स्य
भगवान विष्णु का पहला अवतार मछली के रूप में था, पृथ्वी पर जीवन का प्रारंभ जल में हुआ था और मछली मानव जीवन की उत्पत्ति को दर्शाती है
Image Credit : iStock
दूसरा अवतार: कूर्म
विष्णु जी का दूसरा अवतार कछुए को माना गया है, मानव विकास के क्रम में कछुआ समुद्र से जमीन की ओर बढ़ रहे जीवन को दर्शाता है
Image Credit : अमर उजाला
तीसरा अवतार: वराह
वराह देवता विष्णु जी के तीसरे अवतार हैं, जो कि जंगली जानवरों को दर्शाते हैं यानी मानव जीवन पृथ्वी पर आने के बाद जंगली जानवरों के रूप में विकसित हुआ
Image Credit : अमर उजाला
चौथा अवतार: नृसिंह
श्रीहरि ने नृसिंह के रूप में चौथा अवतार लिया, यानी जंगली जीवों में जब थोड़ी सी बुद्धिमानी आ गई तो वह आधे जानवर और आधे मनुष्य के रूप में प्रकट हुए
Image Credit : अमर उजाला
पांचवां अवतार: वामन देवता
विष्णु जी ने वामन देवता के रूप में पांचवां अवतार लिया था, इस अवतार का मतलब है नृसिंह के माध्यम से मानवीय रूप में आने वाले जीव ने अब बौने मनुष्य के रूप में जन्म लिया
Image Credit : iStock
छठें अवतार: परशुराम
विकास के क्रम में अस्तित्व बनाए रखने के लिए मनुष्य को औजार की आवश्यकता भी पड़ी तो श्रीहरि ने परशुराम के रूप में अपना छठा अवतार लिया
Image Credit : अमर उजाला
सातवां अवतार: श्री राम
जब धरती पर मनुष्यों की संख्या ज्यादा हुई तो राजा प्रजा और समाज का ताना-बाना भी बुनने की आवश्यकता पड़ी विष्णु जी ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया, जो कि प्रजा के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए
Image Credit : iStock
आठवां अवतार: श्री कृष्ण
प्रभु श्रीराम के बाद भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया, जो कि राजनेता, राजनीतिज्ञ और प्रेमी बनकर उभरे
Image Credit : iStock
नौवां अवतार: महात्मा बुद्ध
विष्णु जी नवें अवतार थे महात्मा बुद्ध, जिन्होंने मानव द्वारा ज्ञान की अंतिम खोज की पहचान की
Image Credit : iStock
दसवां अवतार: कल्कि
कल्कि पुराण के अनुसार भगवान कल्कि का अवतार कलियुग की समाप्ति और सतयुग के संधिकाल में होगा, कहा जाता है कल्कि भगवान का अंतिम अवतार होगा