दीपावली के 5 दिनों का महत्व धनत्रयोदशी पर लोग धन के स्वामी भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, इस दिन कुछ नया खरीदना शुभ माना जाता है कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की 14वीं तिथि पर सुबह के समय सुगंधित तेल लगाते हैं, शाम को नए कपड़े पहनकर पूजा की जाती है दीपावली पर भगवान गणेश और लक्ष्मी को पूजा जाता है, सरसों के तेल वाले दीये और मोमबत्तियां जलाई जाती हैं दीपावली के अगले ही दिन गोवर्धन के प्रतीक छोटी मिट्टी और गोबर से बनीं मूर्तियों की पूजा होती है, जिसे अन्नकूट भी कहते हैं भाई दूज को भाई-बहन के बंधन के प्यार का प्रतीक माना गया है, इस दिन विवाहित बहनें अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उनका तिलक करती हैं दीपावली