अमर उजाला
Fri, 24 December 2021
क्रिसमस के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली की वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। ताजा बर्फबारी से देशभर के पर्यटकों ने जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण व मनाली का रुख किया है।
कुल्लू-मनाली में रोज लगभग 1350 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 500 के आसपास थी। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में गुरुवार रात को हुई बर्फबारी से कई रूट बंद हो गए हैं।
शहर के अधिकतर होटलों में 90 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। क्रिसमस के मौके पर शहर के होटलों में डायन एंड डांस के साथ गाला डिनर की व्यवस्था की गई है।
योगासन से बनाएं रीढ़ को मजबूत