तस्वीरों में देखिए...मनाली और भरमौर में सीजन की पहली बर्फबारी
अमर उजाला
Fri, 17 December 2021
Image Credit : amar ujala
राजधानी शिमला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार तड़के संजौली और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटन स्थल कुफरी फिर सफेद हो गया।
Image Credit : amar ujala
डलहौजी के लक्कड़ मंडी, डायनकुंड, कोठी और रोहतांग भी बर्फ से लकदक हो गए हैं।
Image Credit : amar ujala
लाहौल स्पीति जिला में 32 सड़कें और 30 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। इसके अलावा कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क बंद रही। किन्नौर में दो पेयजल परियोजनाएं ठप रहीं।
Image Credit : amar ujala
मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही सुबह और शाम के समय प्रभावित हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरने से सड़कों पर पानी जमने लगा है।
Image Credit : amar ujala
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला और चंबा जिला में कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। आगामी दो से तीन दिनों तक ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिला में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।