Himachal Election: मतदाताओं के आगे पस्त हुए ठंड के तेवर, तस्वीरों में देखें मतदान
अमर उजाला
Sat, 12 November 2022
Image Credit : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए।
Image Credit : अमर उजाला
शिमला में दोपहर तीन बजे तक 55.56, सोलन 54.14, बिलासपुर 54.14, मंडी 58.90, हमीरपुर 55.60, ऊना 58.11, कांगड़ा 54.21, चंबा 46.00, कुल्लू 58.88 फीसदी मतदान हुआ।
Image Credit : अमर उजाला
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है।
Image Credit : अमर उजाला
सोलन जिले के दून में विलांवली बूथ 82-83 पर मतदाताओं ने पर्यवेक्षक के सामने नारेबाजी की, मतदाताओं ने आरोप लगाया कि यहां पर ईवीएम मशीन काफी धीमी गति से चल रही है।
Image Credit : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया।
Image Credit : अमर उजाला
माइनस 6.5 डिग्री तापमान में भी लोग मतदान करने पहुंचे, पांगी तहसील के चसक भटोरी मतदान केंद्र में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया।
Image Credit : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के मतदान केंद्र संख्या-53 विजयपुर में मतदान किया।