हिमाचल के रमेश की हुई ऑस्ट्रिया की बिरगिट प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं, ऐसी ही प्रेम कहानी है ऑस्ट्रिया के वियाना की रहने वाली बिरगिट की यही प्यार ऑस्ट्रिया की बिरगिट को सात समंदर पार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ले आया बिरगिट ने यहां हिमाचल के गनोह पंजाहड़ा (कांगड़ा) निवासी रमेश राज से हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर जीवनसाधी बना लिया। शादी में भारतीय संस्कृति की झलक के साथ बैंड-बाजा भी बजाया गया। कांगड़ा जिले के गनोह पंजाहड़ा निवासी देस राज कौंडल जून 1992 में पत्नी सविता व दोनों बेटों रमेश व दिनेश के साथ ऑस्ट्रिया चले गए थे। देस राज कौंडल ने बताया कि उनकी बहू की ऑस्ट्रिया की सहेली ने नौकरी के दौरान बेटे रमेश राज की मुलाकात बिरगिट से करवाई। यह मुलाकात जल्दी ही दोस्ती से बदलकर एक-दूसरे से जिंदगी भर का रिश्ता बनाने तक पहुंच गई। u