Ayodhya Ram Mandir: क्या होता है 'प्राण प्रतिष्ठा' शब्द का मतलब?

अमर उजाला

Mon, 22 January 2024

Image Credit : Social Media
पिछले कुछ दिनों से एक शब्द जो सुर्खियों में है, वो है - प्राण प्रतिष्ठा
 
Image Credit : social media
आज 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी
Image Credit : Social Media
बहुत सारे लोगों को यह मालूम नहीं है कि इसका मतलब क्या होता है, आइए जानते हैं क्या होता है प्राण प्रतिष्ठा का मतलब
Image Credit : अमर उजाला
हिंदू धर्म परंपरा में प्राण प्रतिष्ठा एक पवित्र अनुष्ठान है, जो किसी मूर्ति या प्रतिमा में उस देवता या देवी का आह्वान कर उसे पवित्र या दिव्य बनाने के लिए किया जाता है
 
Image Credit : Social Media
'प्राण' शब्द का अर्थ है जीवन जबकि प्रतिष्ठा का अर्थ है 'स्थापना'। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है 'प्राण शक्ति की स्थापना' या 'देवता को जीवंत स्थापित करना'
 
Image Credit : Amar Ujala
इसका उपयोग धार्मिक संदर्भ में सनातन धर्म में पूजा स्थल पर मूर्ति स्थापित करते समय किया जाता है
Image Credit : Amar Ujala
जिस भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, उसे गंगा जल व पवित्र नदी से जल से स्नान करवाया जाता है
Image Credit : instagram
प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ वेदों और पुराणों में स्थापित अनुष्ठानों के माध्यम से एक प्रतिमा को देवता में बदलना है
Image Credit : Amar Ujala

अयोध्या में पहले से विराजमान हैं भगवान कालेराम

social media
Read Now