अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरी अयोध्या राम भक्ति के सागर में डूबती नजर आ रही है
Image Credit : ANI
रामलला को ही नहीं बल्कि अयोध्या के ही एक अन्य मंदिर में भी भगवान राम को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था
Image Credit : social media
बता दें कि अयोध्या में श्याम रंग के एक और राम विराजमान हैं, जो कालेराम के नाम से विख्यात हैं
Image Credit : social media
सरयू किनारे नागेश्वरनाथ मंदिर के पीछे प्राचीन कालेराम मंदिर स्थित है, जिसे महाराजा विक्रमादित्य ने दो हजार साल पहले रामजन्मभूमि परिसर में ही स्थापित किया था
Image Credit : social media
220 वर्ष तक सरयू नदी में डूबे रहने से मूर्ति काली पड़ गई थी, जिसे हाथ में लेते ही संत नरसिंह राव के मुंह से अचानक 'कालेराम' शब्द निकला, इसके बाद से ही मंदिर का नाम कालेराम रखा दिया गया था
Image Credit : social media
श्रीकालेराम मंदिर में भगवान श्रीराम के मंत्र 'श्रीराम जय राम, जय जय राम' को 13 करोड़ बार लिखकर रामयंत्र के रूप में स्थापित किया गया है
Image Credit : social media
मंदिर में रामयंत्र के साथ ही 18 पुराण, चारों वेद, गीता, रामायण आदि सभी धार्मिक पुस्तकों को भी स्थापित किया गया है
Image Credit : social media
मान्यता है कि कोई भी श्रद्धालु इन पुस्तकों व श्रीराम मंत्र की परिक्रमा करता है तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है
Image Credit : social media
माथे पर तिलक और चेहरे पर मन मोह लेने वाली मुस्कान, देखें रामलला की झलक