जानें भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी खास बातें
अमर उजाला
Mon, 15 January 2024
Image Credit : ANI
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं
Image Credit : ani
हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक प्रेस वार्ता के दौरान समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई
Image Credit : social media
भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में मानसरोवर, अमरनाथ, गंगोत्री, हरिद्वार, प्रयागराज का संगम तट, नर्मदा, गोदावरी, नासिक, गोकर्ण (कर्नाटक) अनेक स्थानों का जल आया है
Image Credit : ani
20 जनवरी से 21 जनवरी तक रामलला के दर्शन बंद रहेंगे, मंदिर के आचार्य और पुजारी ही अंदर मौजूद रहेंगे
Image Credit : ANI
चंपत राय ने समाज के लोगों से अपील की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद लोग शंख बजाएं और सूर्य अस्त होने के बाद अपने घरों के मुख्य द्वार पर पांच दीये जलाएं
Image Credit : social media
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भारतीय परंपरा के सभी तरह के वाद्ययंत्र का वादन होगा
Image Credit : social media
22 तारीख को 25 से अधिक चार्टर्ड प्लेन आने की संभावना है, 18, 19 और 20 को जोड़ लें तो करीब 100 हवाई जहाज अयोध्या में उतरेंगे
Image Credit : social media
22 जनवरी की तारीख के बाद 23 जनवरी से सभी लोग भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे
Image Credit : social media
निमंत्रण कार्ड से नहीं ऐसे मिलेगा प्रवेश, जानें प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कैसे होंगे इंतजाम