ट्रक से गर्भग्रह तक ऐसे पहुंचे रामलला, जानें प्रभु की पूरी यात्रा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है, जिसमें पूरी अयोध्या राम भक्ति के सागर में डूबती नजर आ रही है इसी बीच गर्भगृह से रामलला की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें भगवान श्रीराम के नयन ही बंद नजर आ रहे हैं रामलला की अचल मूर्ति की एक झलक पाने को लेकर अयोध्यावासी दिन भर बेताब और उत्साहित रहे 17 जनवरी को ट्रक से रामलला की अचल मूर्ति मंदिर परिसर में पहुंची गर्भगृह से सामने आई रामलला की अचल मूर्ति 51 इंच की है वहीं गर्भगृह में विराजमान रामलला की मूर्ति मात्र छह इंच की है, जिनके एक हाथ में लड्डू है अब जैसे-जैसे मूर्ति की तस्वीरें गर्भगृह से सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे भक्तों में दर्शन की लालसा बढ़ती जा रही है देखें रामलला नई मूर्ति की ट्रक से लेकर गर्भगृह तक की यात्रा