अमर उजाला
Thu, 11 January 2024
22 जनवरी को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित करने के साथ ही सदियों से चल रहा राम भक्तों का इंतजार खत्म हो जाएगा
22 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक अयोध्या में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
आइए जानते हैं इस मंदिर के वास्तु से जुड़ी खास बातें
राम मंदिर को 'नागरा' शैली की वास्तुकला पर बनाया है
इस भव्य मंदिर की लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है
यह मंदिर तीन मंजिला होगा और हर एक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी, इसमें कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे
प्रभु श्रीराम का बालरूप मुख्य गर्भगृह में होगा जबकि प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा
मंदिर में पांच मंडप होंगे जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप होंगे
राम मंदिर में लगे खंभों और दीवारों में देवी-देवता और देवांगनाओं की सुंदर मूर्तियां उकेरी गई हैं
दीवारों के चारों कोनों पर सूर्यदेव,मां भगवती,गणपति और भगवान शिव के मंदिर बनाए जाएंगे
इस भव्य मंदिर के निर्माण में लोहे का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया गया है
कौन थीं भगवान राम की बड़ी बहन?