निमंत्रण कार्ड से नहीं ऐसे मिलेगा प्रवेश, जानें प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कैसे होंगे इंतजाम

अमर उजाला

Sat, 13 January 2024

Image Credit : अमर उजाला

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों के स्वागत-सम्मान के लिए संघ के पांच हजार कार्यकर्ता पलक पावड़े बिछाए इंतजार करते नजर आएंगे

Image Credit : अमर उजाला

रामदूत की भूमिका में ये कार्यकर्ता अतिथियों को सीमा पर रिसीव करने के साथ ही उनके स्वागत सम्मान, निवास, भोजन, जलपान, दर्शन-पूजन आदि की व्यवस्था संभालेंगे

Image Credit : x/@ShriRamTeerth

एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशनों पर अतिथियों के स्वागत के लिए वहीं खड़े मिलेंगे, अतिथि देवो भव का संदेश देते हुए उनका स्वागत करेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

करीब सात हजार अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, इन अतिथियों में चार हजार साधु-संत व 2500 से अधिक समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी

Image Credit : social media

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, गोंडा रेलवे स्टेशन समेत लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व अयोध्या एयरपोर्ट पर 95 कार्यकर्ता व 55 गाड़ियां लगाई जाएंगी

Image Credit : ANI

अतिथियों व रामभक्तों की सेवा के लिए 600 चिकित्सक भी लगाए जा रहे हैं

Image Credit : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर 42 स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की जा रही है, पत्तल लगाने, उठाने, स्वच्छता से लेकर भोजन परोसने आदि के लिए संघ के 600 कार्यकर्ताओं की टीम लगाई जाएगी
Image Credit : अमर उजाला

 बड़ी संख्या में संतों को बाग बिजेसी स्थित टेंट सिटी में रोका जाएगा, इसके अलावा राममंदिर के आस-पास स्थित 53 आश्रम चिह्नित किए गए हैं

Image Credit : social media

विभिन्न प्रांतों के सह प्रचारक भी संतों के लिए लगाए गए हैं, कार्यक्रम के बाद रामलला के दर्शन की व्यवस्था कराने के लिए 50 लोगों की टीम लगाई जाएगी

Image Credit : अमर उजाला

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों को निमंत्रण कार्ड से प्रवेश नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए अलग से क्यूआर कोड से लैस पास दिया जाएगा

Image Credit : अमर उजाला
राम जन्मभूमि परिसर में अतिथियों के बैठने के लिए करीब 22 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, ब्लॉक वार ही अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी
Image Credit : अमर उजाला

क्या आप जानते हैं रामचरितमानस से जुड़े इन रोचक तथों के बारे में?

iStock
Read Now