अंदर और बाहर से कैसा दिखता है अयोध्या का नया एयरपोर्ट? देखें तस्वीरें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी कल अपने अयोध्या दौरे में एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं की सौगात शहरवासियों को देंगे। शहर के नए हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम होगा। इस अत्याधुनिक हवाईअड्डे का पहला चरण 1450 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। एयरपोर्ट से देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का रामनगरी तक आवागमन सुगम होगा। 336.59 एकड़ में बने एयरपोर्ट पर 8000 वर्ग मीटर भवन निर्माण कराया गया है। एयरपोर्ट को एकीकृत पर्यावास मूल्यांकन के लिए ग्रीन रेटिंग (गृह) में 4 स्टार प्रमाण पत्र मिला है। अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम एयरपोर्ट प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। ुा