1000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर रात भर चला युवक

अमर उजाला

Sat, 25 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान के अजमेर जिले में भांवता निवासी सांवरलाल प्रजापत (40) अपने रिश्तेदारों के यहां भगवानपुरा आया हुआ था

Image Credit : सोशल मीडिया

24 मार्च की शाम वह गांव के एक खेत के बीच लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया

Image Credit : सोशल मीडिया

ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और फिर तारों की तरफ बढ़ने लगा

Image Credit : सोशल मीडिया

1000 वोल्ट के तारों की तरफ बढ़ रहे युवक को देखकर ग्रामीण डर गए 

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने तत्कार पुष्कर डिस्कॉम ऑफिस और पुलिस अधिकारियों की सूचना दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई

Image Credit : सोशल मीडिया

युवक के घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतर आने के लिए कहने लगे। लेकिन, वह माना नहीं और तारों को पकड़ उन पर चलने लगा। 

Image Credit : सोशल मीडिया

सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह कभी तार पकड़ घूमने लगता तो कभी बैठ जाता

Image Credit : सोशल मीडिया

कई घंटे तक युवक इसी तरह की हरकत करता रहा, लेकिन नीचे नहीं आया

Image Credit : सोशल मीडिया

शाम सात बजे तारों पर चढ़े युवक को नौ घंटे बाद सुबह करीब 4 बजे नीचे उतारा गया

Image Credit : सोशल मीडिया
युवक के कारण पूरी रात गांव और आसपास के इलाकों में अंधेरा पसरा रहा 
Image Credit : सोशल मीडिया

युवक के परिजनों ने बताया कि वह मंदबुद्धि है। ऐसे में पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की 

Image Credit : सोशल मीडिया

नवरात्र में चमत्कार, आग में ईडाणा माता का स्नान

सोशल मीडिया
Read Now