यहां होती है गधे की पूजा, महिलाएं करती हैं तिलक

अमर उजाला

Sat, 11 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान में गधे की भी पूजा की जाती है। महिलाएं गधे के माथे पर हल्दी-रोली का तिलक लगाकर उसके पांव पूजती हैं और पकवान खिलाने की कोशिश करती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हिंदू वैदिक ज्योतिष के अनुसार चैत्र महीना की कृष्ण पक्ष की अष्टमी और होली के सात दिन बाद शीतलाष्टमी आती है

Image Credit : सोशल मीडिया

मान्यता के अनुसार शीतलाष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। इस पूजा को बासोड़ा भी कहा जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस दिन रात को पकवान बनाकर सुबह शीतला मां की पूजा कर उन्हें बासे भोजन का भोग लगाया जाता है। परिवार के सभी लोग बासा भोजन ही करते हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया
महिलाएं जब शीतला माता की पूजा करने मंदिर जाती हैं तो वहां गधे की पूजा भी करती हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

महिलाएं गधे की हल्दी रोली का तिलक लगाकर उसको पकवान भी खिलाने की कोशिश करती हैं। ऐसी मान्यता है कि गधा, शीतला माता की सवारी है

Image Credit : सोशल मीडिया

'अमीर महिलाओं के साथ वक्त गुजारने की नौकरी'

सोशल मीडिया
Read Now