राजस्थान के टोंक जिले जिले की मालपुरा तहसील के सोडा गांव से छवि राजावत सरपंच हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
सोडा गांव के विकास के लिए छवि ने बेहतर काम किया है, इन्हीं कामों के चलते छवि ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है
Image Credit : सोशल मीडिया
छवि राजावत का जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई की है
Image Credit : सोशल मीडिया
छवि ने बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न मैनेजमेंट पुणे से एमबीए किया। इसके बाद, छवि राजावत ने टाइम्स ऑफ इंडिया, कार्लसन ग्रुप ऑफ होटल्स, एयरटेल आदि जैसी कंपनियों के लिए काम किया
Image Credit : सोशल मीडिया
अब वह सोडा गांव की सरपंच हैं, छवि एमबीए की डिग्री वाली देश की पहली महिला सरपंच हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
छवि राजावत के सरपंच बनने से 20 साल पहले उनके दादा ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह भी सोडा के सरपंच थे। अब छवि ने सरपंच बनकर गांव में सरकार की सभी परियोजनाओं को सफलता से लागू किया है
Image Credit : सोशल मीडिया
छवि अभी तक किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं, ग्रामीणों की सेवा और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए छवि ने कॉर्पोरेट नौकरी और शहरी जीवन भी छोड़ दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
छवि का कहना है कि एमबीए की डिग्री मुझे गांव की बेहतर देखभाल करने में मदद कर रही है। यह एक तरह का सामाजिक कार्य है, जो मेरे खून में दौड़ता है
Image Credit : सोशल मीडिया
छवि अपने इस मुकान का श्रेय अपने दादा ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह को देती हैं। छवि के दादा ने बहुत सी कुरितियों को अपने घर से खत्म करना शुरू किया था