मानसूम कब पहुंचेगा राजस्थान? हीटवेव का अलर्ट

अमर उजाला

Thu, 16 May 2024

Image Credit : अमर उजाला

राजस्थान में लगातार हीटवेव चल रही है, प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में लोगों गर्मी और लू के गर्म थपेड़ों से परेशान हैं

Image Credit : अमर उजाला

ऐसे में सब के मन में एक ही सवाल है कि प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा और उन्हें भीषण गर्मी से छुटकारा मिलेगा 

Image Credit : अमर उजाला

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक इस साल मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा। हालांकि, इसकी सामान्य तारीख एक जून है 

Image Credit : अमर उजाला

मौसम विभाग की ओर से घोषित तारीख में 4 दिन की गुंजाइश भी रखी गई है। यानी, 28 मई से 3 जून के बीच मानसून कभी भी केरल पहुंच सकता है

Image Credit : अमर उजाला

राजस्थान में मानसून आने की तारीख 25 जून से छह जुलाई घोषित की गई है, यानी इस बीच में प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है

Image Credit : अमर उजाला

इधर, राजस्थान में लगातार हीटवेव चल रही है, फिलहाल इससे छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रही है  

Image Credit : अमर उजाला

अगले दो दिन 17 और 18 मई को प्रदेश में हीटवेव चलेगी। मौसम विभाग की होर से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है 

Image Credit : अमर उजाला

चारधाम यात्रा को लेकर नया अपडेट, जानें से पहले पढ़ लें

अमर उजाला
Read Now