राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर शुरू, बाड़मेर में टूटा 26 सालों का तापमान रिकॉर्ड

अमर उजाला

Mon, 7 April 2025

Image Credit : freepik

राजस्थान में इस वर्ष गर्मी ने समय से पहले ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है

Image Credit : Amar ujala

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है

Image Credit : freepik

बता दें कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें बाड़मेर में 26 सालों का पुराना रिकॉर्ड भी टूटा है

Image Credit : Amar ujala

रविवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में जबरदस्त गर्मी का प्रकोप देखने को मिला, तो वहीं बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया

Image Credit : freepik

भीषण गर्मी के चलते शहर में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए

Image Credit : Amar ujala

मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने सोमवार को प्रदेश के 14 जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, चूरू, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल हैं

 

Image Credit : amar ujala

मध्य प्रदेश: पन्ना में उत्तर वन मंडल के विश्रामगंज वीट में लगी भीषण आग

Amar ujala
Read Now