पंचतत्व में विलीन हुईं ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी
अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
Image Credit : Amar ujala
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में सोमवार देर रात 1:20 बजे अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में निधन हो गया
Image Credit : Amar ujala
राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का पार्थिव शरीर माउंट आबू स्थित शांतिवन मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ गयी थी
Image Credit : Amar ujala
दुनिया के सबसे बडे़ आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज की मुखिया राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी 10 अप्रैल यानी आज पंचतत्व में विलीन हो गईं
Image Credit : Amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है
Image Credit : Amar ujala
दादी के निधन से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के देश-विदेश में फैले सेवाकेंद्रों और अनुयायियों में शोक की लहर है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि दादी रतनमोहिनी के नेतृत्व में वर्ष 2006 में भारत भर में निकाली गई युवा पदयात्रा को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था
Image Credit : Amar ujala
होटल में मिनी कसीनो... तो जल्द शताब्दीनगर तक दौड़ेगी नमो, पढ़ें मेरठ की पांच बड़ी खबरें