पुष्कर मेला: ऊंट नृत्य प्रतियोगिता देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, तालियों से गूंज उठा मैदान

अमर उजाला

Fri, 31 October 2025

Image Credit : Amar Ujala
विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब अपने पूरे रंग में नजर आने लगा है
Image Credit : X @KumariDiya
मेले में रोजाना आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताएं दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं
Image Credit : Amar Ujala

This browser does not support the video element.

आज पशुपालन विभाग की ओर से पुष्कर मेला मैदान में ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ऊंट पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Video Credit : Amar Ujala
रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट जब ढोल की थाप पर थिरकने लगे तो मेला मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा
Image Credit : Amar Ujala

This browser does not support the video element.

किसी ऊंट पालक ने अपने ऊंट को चार पांवों पर ताल से ताल मिलाते हुए नचाया, तो किसी ने उसे दो पैरों पर खड़ा कर दिया
Video Credit : Amar Ujala
ऊंट नृत्य प्रतियोगिता के इस अद्भुत नजारे को देख दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं
Image Credit : Amar Ujala

This browser does not support the video element.

हर ऊंट की सजी-धजी सजावट और उसके मालिक की कमान में उसकी ताल पर झूमती चाल ने मानो पूरे पुष्कर को जीवंत कर दिया
Video Credit : Amar Ujala
प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ नृत्य करने वाले ऊंट पालकों को पशुपालन विभाग की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया
Image Credit : Amar Ujala

सर्दियों में सेहत का मंत्र, करें ये 10 योगासन

Freepik.com
Read Now