विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का हुआ शुभारंभ, 101 नगाड़ों से बना विश्व रिकॉर्ड अजमेर के विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज से शुभारंभ हो गया है राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पुष्कर के मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया मेले के शुभारंभ समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं इसी दौरान विश्व प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी और उनकी टीम ने 101 नगाड़े एक साथ बजाकर अद्भुत प्रस्तुति दी और विश्व रिकॉर्ड बनाया बता दें कि मेले में आज से लेकर 5 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठान, पशु प्रदर्शन, लोकनृत्य, हाट बाजार, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी देश-विदेश से आए पर्यटक और श्रद्धालु इन दिनों पुष्कर की पवित्र भूमि पर राजस्थान की परंपरा, संस्कृति और रंगों का आनंद लेंगे विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला