उधार लेकर खरीदी टिकट ने सब्जी विक्रेता को बना दिया करोड़पति, जीती 11 करोड़ की लाटरी

अमर उजाला

Wed, 5 November 2025

Image Credit : Amar Ujala
जयपुर के कोटपुतली में रहने वाले एक सब्जी विक्रेता ने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये जीते हैं
Image Credit : Amar Ujala
32 वर्षीय सब्जी विक्रेता अमित की आमदनी रोज सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी लगाकर होती थी, लेकिन अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है
Image Credit : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार अमित सेहरा ने यह लॉटरी टिकट बठिंडा से 500 रुपये में खरीदी थी, जिस पर 31 अक्टूबर की शाम लुधियाना में निकाले गए ड्रॉ में पहला इनाम निकला
Image Credit : Amar Ujala

This browser does not support the video element.

ठेले पर सब्जियां बेचने वाले सेहरा ने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्हें छप्पर फाड़ के (अप्रत्याशित और बड़ा इनाम) मिला
Video Credit : Amar Ujala
अमित का कहना है कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा और घर बनाने के लिए करेंगे 
Image Credit : Amar Ujala
सब्जी विक्रेता ने यह भी कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के लिए पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये भी देंगे
Image Credit : Amar Ujala

11 करोड़ रुपये की लॉटरी का इनाम खुलने के बाद सब्जी विक्रेता के परिवार और मोहल्ले में जश्न का माहौल है

Image Credit : Amar Ujala

पीठ की चर्बी घटाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

freepik
Read Now