अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
राजस्थान के बीकानेर में करणी माता के मंदिर में करीब 25 हजार चूहे हैं, इन काले चूहों को माता की संतान माना जाता है
मंदिर बीकानेर से 30 किलोमीटर दक्षिण दिशा में देशनोक में स्थित है, माना जाता है कि करणी देवी साक्षात मां जगदम्बा की अवतार थीं
माना जाता है कि किसी श्रद्धालु को सफेद चूहा दिखाई देता है तो इसको विशेष और बहुत शुभ माना जाता है
एक किवदंती है, एक बार 25 हजार से अधिक सैनिकों की फौज किसी युद्ध से भागकर देशनोक आ गई, यह बात करणी माता को पता चली
ऐसे में उन्होंने दंड स्वरूप सैनिकों को चूहा बना दिया, तभी से मोक्ष प्राप्ति के लिए चूहे माता के मंदिर में ही रहने लगे
नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने पहुंचते हैं, भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है
राघव चड्ढा में ऐसा क्या, जिस पर दिल हार बैठीं परिणीति!