90 दिन में RPSC सुधार दूंगा, CM से बोला चर्चित IPS
अमर उजाला
Tue, 1 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान में पहली बार किसी अफसर ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर पोस्टिंग मांगी है, ऐसा करने वाले अफसर हैं सीनियर IPS पंकज चौधरी
Image Credit : सोशल मीडिया
IPS चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि वे उन्हें केवल तीन महीने यानी 90 दिन के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की कमान सौंप दें
Image Credit : अमर उजाला
इन तीन महीनों में ही वे इस संस्था की विश्वसनीयता और पवित्रता पुन: स्थापित कर देंगे, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोक देंगे
Image Credit : अमर उजाला
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में IPS पंकज चौधरी एक चर्चित नाम हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
2008 से 2013 की कांग्रेस सरकार के दौरान जैसलमेर एसपी रहते हुए पंकज ने MLA सालेह मोहम्मद के दिवंगत पिता गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोल दी थी
Image Credit : अमर उजाला
गाजी फकीर जैसलमेर सहित आस-पास के अन्य जिलों सहित पाकिस्तान तक में राजनीतिक और सामाजिक रूप से बहुत पॉपुलर व्यक्ति थे
Image Credit : सोशल मीडिया
खुलासे के बाद चौधरी का तबादला पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (किशनगढ़) में कर दिया गया। उसके बाद से पंकज को अब तक किसी सरकार ने किसी जिले में एसपी की पोस्टिंग नहीं दी
Image Credit : अमर उजाला
गाजी फकीर के बेटे सालेह मोहम्मद वर्तमान कांग्रेस सरकार में दूसरी बार विधायक बने हैं और अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री भी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
2019 में सरकार ने पंकज को 2 शादियों के मामले में आईपीएस से बर्खास्त कर दिया था, कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सेवा में वापस लिया गया था
Image Credit : अमर उजाला
IPS चौधरी की पत्नी मुकुल आरसीए के चेयरमेन वैभव गहलोत के खिलाफ विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं
Image Credit : अमर उजाला
आरपीएससी में सुधार करने का दावा कर IPS पंकज चौधरी में सीधा सीएम गहलोत को पत्र लिखकर पोस्टिंग मांगी तो एक बार फिर वे चर्चा में आ गए
Image Credit : अमर उजाला
राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री ने मारी लातें, MLA ने कहा