इंटरकास्ट मैरिज पर इस राज्य की सरकार देगी 10 लाख

अमर उजाला

Thu, 23 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान में इंटरकास्ट मैरिज करने पर 5 लाख की जगह अब 10 लाख रुपये मिलेंगे 

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी तरह विशेष योग्यजन से शादी करने पर 50 हजार की जगह 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी

Image Credit : सोशल मीडिया

सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार का मानना है कि इससे दोनों तरह की शादियों को बढ़ावा मिलेगा

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह करने वालों को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

Image Credit : सोशल मीडिया

इस राशि में से 5 लाख रुपये 8 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराए जाएंगे। बाकी 5 लाख विवाह करने वाले नव विवाहित दंपत्ति के जॉइंट बैंक अकाउंट में जमा कराए जाएंगे

Image Credit : सोशल मीडिया
विशेष योग्यजन से विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए 'सुखद दाम्पत्य जीवन योजना'  के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी
Image Credit : सोशल मीडिया

इसमें 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर आर्थिक सहायता को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इन दोनों योजनाओं के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने की घोषणा की गई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

अब सीएम अशोक गहलोत ने इसके इम्प्लीमेंटेशन के लिए स्वीकृति दे दी है 

Image Credit : सोशल मीडिया

सरकार के इस कदम से समाज में जात-पात, ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करने में मदद मिल सकती है

Image Credit : सोशल मीडिया

इतना कमाती हैं IAS टीना डाबी की छोटी बहन रिया

सोशल मीडिया
Read Now