पायलट की यात्रा, कांग्रेस आलाकमान की टेंशन क्यों?

अमर उजाला

Fri, 12 May 2023

Image Credit : अमर उजाला

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

लेकिन एक बार फिर सत्ता में आने का दावा करने वाले कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

पार्टी के लिए चिंता का विषय ये है कि ये कोई पहली बार नहीं है

Image Credit : सोशल मीडिया

करीब एक महीने पहले धरने पर बैठने वाले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अब जन संघर्ष यात्रा शुरू की है

Image Credit : सोशल मीडिया

जिसमें वे सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे उठा रहे हैं 

Image Credit : Rajasthan Congress Politics Sachin Pilot Yatra AICC Meeting in Delhi

राजनीतिक जानकारों का मानना है के पायलट गहलोत के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

लेकिन, सचिन पायलट इससे इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि ये यात्रा किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि मुद्दों पर आधारित है

Image Credit : सोशल मीडिया

पायलट ने दोहराया कि वे डेढ़ साल से भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई 

Image Credit : सोशल मीडिया

इधर, पायलट की पांच दिन की यात्रा की वजह से कांग्रेस आलाकमान पर भी दबाव बढ़ रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसे लेकर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में बैठक बुलाई है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा के साथ ही सह-प्रभारी काजी मुहम्मद निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहेंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

संविदा इंजीनियर निकली करोड़ों की मालकिन

अमर उजाला
Read Now