राजस्थान में मुख्यमंत्री रहे मोहनलाल सुखाड़िया ने लव मैरिज की थी, उस दौरा में हुई इस शादी की जमकर चर्चा हुई थी सुखाड़िया ने 23 साल की उम्र में इंटरकास्ट विवाह किया था उन्होंने आर्य समाज से आने वाली इंदुबाला से शादी की मोहन और इंदु ने 1 जून 1938 को ब्यावर में आर्य समाज के मंदिर में विवाह किया था इस शादी इंटरकास्ट विवाह के विरोध में नाथद्वारा के बाजार बंद कर दिए गए थे जानकार कहते हैं कि सुखाड़िया इंदुबाला को इंदु कहकर और इंदुबाला उन्हें साहब कहकर संबोधित करती थीं वहीं आम जनता सुखाड़िया को बाबूजी कहकर बुलाती थी मुख्यमंत्री के रूप में सुखाड़िया ने 17 साल तक राजस्थान की सत्ता संभाली, जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने तक उनकी उम्र 38 साल थी राजस्थान में आज तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का सुखाड़िया का रिकॉर्ड कोई राजनेता नहीं तोड़ पाया है राजस्थान में आज तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का सुखाड़िया का रिकॉर्ड कोई राजनेता नहीं तोड़ पाया है