अब BJP के कार्यक्रमों में लगेंगे सिर्फ ये नारे राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश भाजपा में गुटबाजी खत्म करने के लिए पार्टी आलाकमान ने रास्ता निकाल लिया है पार्टी आलाकमान ने साफ कर दिया है कि अब जिला या प्रदेश स्तर की बैठक-कार्यक्रम में किसी नेता या मंत्री का व्यक्तिगत नारा नहीं लगाया जाएगा पार्टी की राजनीतिक सभाओं में भारत माता की जय, भाजपा और पीएम मोदी के ही नारे लगाए जाएंगे पार्टी को लगता है कि इससे गुटबाजी को खत्म होगी और लोगों के बीच एकजुटता का संदेश जाएगा इस फायदा पार्टी को इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने ऐसे नारे बनाए हैं जो सीधे जनता से जुड़े हुए हैं भाजपा अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ रोजगार, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पेपरलीक जैसे मुद्दे उठाएगी बीजेपी ने जो नारे तैयार किए हैं उसका थीम है नहीं सहेगा राजस्थान, जैसे अपराध बेलगाम, नहीं सहेगा राजस्थान! भ्रष्टाचार का फैला जाल, नहीं सहेगा राजस्थान! पेपरलीक से युवा परेशान, नहीं सहेगा राजस्थान! महिलाओं से अत्याचार, नहीं सहेगा राजस्थान! इसी तहर के कुछ और भी नारे हैं जो पार्टी की ओर से तैयार किए गए हैं, जो चुनाव और कार्यक्रम में लगाए जाएंगे इसी तहर के कुछ और भी नारे हैं जो पार्टी की ओर से तैयार किए गए हैं, जो चुनाव और कार्यक्रम में लगाए जाएंगे