राजस्थान के जयपुर में नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने शिप्रापथ थाने में तैनात कांस्टेबल के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, फिलहाल उसकी हालत ठीक है
Image Credit : सोशल मीडिया
50 साल के चेतक ड्राइवर कांस्टेबल किशन सिंह ने मामले की शिकायत सीनियर आधिकारियों से की है
Image Credit : सोशल मीडिया
शिकायत के अनुसार कांस्टेबल सवाई, छोटू और रोशन होली खेल रहे थे। इस दौरान वह शराब के नशे में थे, रंग से होली खेलते हुए तीनों ने किशन सिंह के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल की बोतल उड़ेल दी
Image Credit : सोशल मीडिया
पीड़ित कांस्टेबल किशन ने इस मामले की शिकायत सीनियर अधिकारियों कर न्याय की मांग की है
Image Credit : सोशल मीडिया
अधिकारियों को दिए शिकायती आवेदन में किशन ने लिखा- हमारे थाने में ऐसे लोग हैं, जो पेट्रोल से होली खेलते हैं, जो खौफनाक कृत्य मेरे साथ किया गया है, वह गंभीर अनुशासनहीनता है
Image Credit : सोशल मीडिया
50 साल की उम्र में मेरे साथ जो किया गया है इससे मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस अशोभनीय कृत्य को लेकर आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी