प्रेमी के लिए कातिल हसीना ने पति-बेटों का गला काटा
अमर उजाला
Thu, 23 March 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
अलवर के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर 2017 की रात को एक परिवार के 4 बच्चों समेत 5 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिस ने 7 अक्टूबर को इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। कहा- अवैध संबंधों के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने बनवारी लाल शर्मा, उसके तीन बेटों और भतीजे की हत्या की थी
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी संतोष उर्फ संध्या, उसके प्रेमी हनुमान प्रसाद जाट और उसके साथी कपिल व दीपक को गिरफ्तार किया
Image Credit : सोशल मीडिया
तब से ये केस कोर्ट में चल रहा था। अब इस मामले में अदालत ने फैसाला सुनाया है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है
Image Credit : सोशल मीडिया
मृतक की पत्नी संतोष और हनुमान प्रसाद ताइक्वांडो सीखने जाया करते थे। इसके बाद दोनों साथ में कोचिंग भी देने लगे
Image Credit : सोशल मीडिया
इसी बीच दोनों में प्रेम प्रंसग शुरू हुआ और दोनों के बीच अवैध संबंध कायम हो गए। दोनों का प्रेम प्रसंग करीब तीन साल तक ऐसे ही चलता रहा
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद वे शादी करने का सोचने लगे, लेकिन इसी बीच इस अवैध संबंध की भनक संतोष के पति बनवारी को लग गई
Image Credit : सोशल मीडिया
बनवारी और संतोष के बीच झगड़ा होने लगा, बनवारी ने अपनी पत्नी के साथ कई बार मारपीट भी की
Image Credit : सोशल मीडिया
दोनों को समझ आया गया कि अब इनका मिलना मुश्किल है, ऐसे बनवारी की पत्नी संतोष ने प्रेमी हनुमान के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया
Image Credit : सोशल मीडिया
संतोष और हनुमान कई महीनों तक बनवारी और एक बेटे की हत्या का प्लान बनाते रहे
Image Credit : सोशल मीडिया
दो अक्टूबर की रात घटना वाले दिन हनुमान प्रसाद अपने साथी कपिल और दीपक के साथ शिवाजी पार्क स्थित संतोष के घर पहुंचा
Image Credit : सोशल मीडिया
बनवारी की पत्नी संतोष ने गेट खोलकर उन्हें अंदर बुलाया, इसके बाद आरोपियों ने बनवारी लाल (40), उसके बड़े बेटा अमन (17), हैपी (14), अज्जू (9) और भतीजे निक्की (12) की गला काटकर हत्या कर दी
Image Credit : Love Affair Alwar woman along with lover killed her husband 4 children
संतोष ने हनुमान को स्कूटी दी, जिसके बाद तीनों हत्यारे वहां से फरार हो गए। हत्या की मास्टर माइंड पत्नी खुद मकान की छत पर बने कमरे में बहन के साथ जाकर सो गई
Image Credit : सोशल मीडिया
संतोष की बहन कविता सुबह उठी तो उसने चीखना शुरू कर दिया, सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की
Image Credit : सोशल मीडिया
जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, उस वक्त संतोष सीढ़ियों पर खड़ी होकर सब कुछ देर रही थी
Image Credit : सोशल मीडिया
संतोष ने ही प्रेमी द्वारा लाई गई नींद की गोलियां रायते में मिलाकर सबको खिलाईं थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद सभी कभी गला काटकर हत्या कर दी गई। 20 मार्च को अपर जिला सेशन कोर्ट ने आरोपी महिला संध्या उर्फ संतोष और उसके प्रेमी हनुमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
छह साल पहले हुए इस हत्याकांड ने सभी हो हिलाकर रख दिया था, लोग सोचने लगे थे कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है