फिर टिड्डियों का खतरा, 2019 में मचाई थी बड़ी तबाही
अमर उजाला
Tue, 1 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान में एक बार फिर से टिड्डियों का खतरा मंडराने लगा है, हाल ही के सर्वे में बीकानेर जिले के सुरधना में टिड्डियों को देखा गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान में इस साल ठीक-ठाक बारिश हुई है, जिससे पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में नमी है
Image Credit : सोशल मीडिया
यह टिड्डियों के लिए अनुकूल परिस्थिति मानी जाती है, टिड्डी विभाग की ओर से महीने में दो बार बाड़मेर समेत राजस्थान और गुजरात के कई जिलों का सर्वे करवाया जा रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
इस सर्वे में 10 जिलों के 155 स्थिानों पर टिड्डियां देखी गई है, इसमें बाड़मेर, जैसलमेर, सम, फलौदी, बीकानेर, सूरतगढ़, चुरू, नागौर, जोधपुर, जालोर, गुजरात का पालनपुर और भुज के स्पॉट शामिल हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
बीकानेर में व्यस्क टिड्डियां एक्टिव देखी गई हैं, हालांकि टिड्डी विभाग का दावा है कि सर्वे में मिली टिड्डी का घनत्व कम है
Image Credit : सोशल मीडिया
बतादें कि साल 2019 और 2020 में पाकिस्तान से भारत में प्रवेश की टिड्डी ने राजस्थान व गुजरात के जिलों में तबाही मचाई थी
Image Credit : सोशल मीडिया
टिड्डियों ने किसानों की फसलों को चौपट कर दिया था, उस समय टिड्डी विभाग की ओर से 6000 हेक्टेयर में स्प्रे किया गया था
Image Credit : सोशल मीडिया
किसानों ने टिड्डी दल को भगाने के लिए खेतों में धुआं करने के साथ ही थाली और डीजे भी बजाया था
Image Credit : सोशल मीडिया
90 दिन में RPSC सुधार दूंगा, CM से बोला चर्चित IPS