अमर उजाला
Sat, 20 May 2023
राजस्थान सचिवालय, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठकर शासन चलाते हैं, वहां से करोड़ों की नकदी और सोना बरामद हुआ है.
योजना भवन में IT डिपार्टमेंट के बेसमेंट में रखी दो अलमारी में मिले 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार रुपये और एक गोल्ड बिस्किट.
अलमारी से मिले लैपटॉप बैग और ट्रॉली वाले सूटकेस में रकम मिली है, जिसकी जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं.
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने एक विशेष टीम गठित की है, जो जांच करेगी कि ये पैसा किसका था?
सचिवालय में निकली रकम को भ्रष्टाचार की रकम बताकर विपक्ष कर रहा मुख्यमंत्री गहलोत का घेराव.
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बोले- मुख्यमंत्री इतना बता दें कि आपका सचिवालय 2000 के अनगिनत नोट क्यों उगल रहा है?
2000 का नोट बंद, एक्सचेंज के लिए क्या बैंक अकाउंट है जरूरी?