जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोलियां से भून डाला
Image Credit : सोशल मीडिया
गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह को भी गोली लगी, अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए और जयपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी है
Image Credit : सोशल मीडिया
गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक हमलावर की भी मौत हो गई, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी ली है
Image Credit : सोशल मीडिया
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान में राजपूतों के नेता थे, राजपूतों में उनका खासा सम्मान था और युवाओं के पसंदीदा थे
Image Credit : सोशल मीडिया
गोगामेड़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे, बाद में करणी सेना में कुछ विवाद होने के बाद गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अपना अलग संगठन बना लिया था
Image Credit : सोशल मीडिया
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दो बार बसपा से चुनाव भी लड़ा था, साल 2018 में गोगामेड़ी ने भाजपा से टिकट भी मांगी थी, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था
Image Credit : सोशल मीडिया
कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जिन्हें मारी गई गोली