Rajasthan Weather Update: पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, आज और कल हो सकती है बारिश

अमर उजाला

Sun, 31 December 2023

Image Credit : साेशल मीडिया
राजस्थान में दिन का पारा गिरने के साथ ही सर्दी और गलन का असर बढ़ा है। कोहरे का असर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
Image Credit : साेशल मीडिया
फतेहपुर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी करीब 15 मीटर रह गई है, जिसकी वजह से हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
 
Image Credit : साेशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर में घने कोहरे की चेतावनी है।
Image Credit : साेशल मीडिया
सिरोही के माउंट आबू में पारा माइनस में चला गया। कई जगह बर्फ की परत जमी नजर आई।
Image Credit : साेशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मावठ के बाद सर्दी में और अधिक सख्ती दिखाई दे सकती है।
Image Credit : साेशल मीडिया

जानें कौन हैं मीरा मांझी, जिनके घर चाय पीने आचानक पहुंचे पीएम मोदी

X/@BJP4India
Read Now