अनोखे अंदाज में BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया प्रचार
अमर उजाला
Thu, 23 November 2023
Image Credit : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा ने एक वीडियो शेयर किया, जहां वो चाय बनाते हुए नजर आईं। उन्होंने लिखा, ओसियां का मतदाता कड़क, ओसियां का नेता कड़क और ओसियां की चाय भी कड़क
Image Credit : सोशल मीडिया
दौसा में महवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का नया ही अवतार देखने को मिला। वो चुनाव प्रचार करते-करते कार्यकर्ताओं के जूते चमकाने लगे
Image Credit : सोशल मीडिया
कांग्रेस अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ से उम्मीदवार गोविंद सिंह डोटासरा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें वह डांस करते हुए जनता के बीच समर्थन मांगने पहुंच रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
बयाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक व प्रत्याशी अमर सिंह जाटव सचिन पायलट की जनसभा पर ही बिलखकर रोने लग गए, अमर सिंह जाटव को सचिन पायलट ने ढाढ़स बंधाया
Image Credit : सोशल मीडिया
बेगूं विधानसभा में प्रचार पर निकले भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ पर फूल बरसाकर स्वागत हो रहा था, इसी दौरान उबड़-खाबड़ सड़क पर स्थित गड्ढों से गुजरने के दौरान घोड़ी कीचड़ में फिसलकर गिर पड़ी और नेताजी भी जमीन पर आ गिरे
Image Credit : सोशल मीडिया
चुनाव प्रचार के लिए गए बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वागत के दौरान एक युवक ने यादव को जूतों की माला पहना दी। गुस्से में विधायक ने तुरंत जूतों की माला को उतार दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
चौरासी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील कटारा की अनपुरा गांव में एक पेड़ के नीचे नुक्कड़ सभा हो रही थी। इस दौरान कटारा भाषण दे रहे थे, अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
कांग्रेस प्रत्याशी अमीन खान का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में खान बीजेपी को वोट करने की बात कह रहे हैं। वीडियो में कहा, मेहरबानी करके कांग्रेस को वोट देना पांच साल विकास किया है, अगर कांग्रेस को पसंद नहीं करते हो तो बीजेपी को वोट करना