महारानी गायत्री के पोते ने थाईलैंड में की शादी महारानी गायत्री देवी के पोते देवराज सिंह ने रोम पेस्टानपिचाय के साथ थाईलैंड में शादी की है, रोम थाईलैंड की ही रहने वाली हैं वहां शादी करने के बाद देवराज ने 8 मार्च को जयपुर में रॉयल फैमिली की परंपरा के अनुसार शादी की और रिसेप्शन पार्टी भी रखी होटल जयमहल पैलेस में हुई इस पार्टी में देशभर से 60 से ज्यादा रॉयल फैमिली के सदस्य शामिल हुए देवराज सिंह ने यह फंक्शन परंपरागत अंदाज में किया, इस दौरान परिवार के सदस्य परंपरागत ड्रेस में नजर आए देवराज सिंह के पिता जगत सिंह ने भी प्रेम विवाह किया था, उन्होंने थाईलैंड की राजकुमारी से शादी की थी जगत सिंह ने शादी का रिसेप्शन लंदन में रखा था, इसमें लॉर्ड माउंटबेटन के साथ ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हुई थीं इस वेडिंग रिसेप्शन में लॉर्ड माउंटबेटन के साथ ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हुई थीं