सुपर कॉप राहुल प्रकाश सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, जानिये क्यों

अमर उजाला

Wed, 30 October 2024

Image Credit : अमर उजाला
राजस्थान में देश के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड के सेंटर को ध्वस्त करने वाले सुपर कॉप IPS राहुल प्रकाश के डंडा जितना अच्छा चलाते हैं, उतना ही अच्छा डांस भी कर लेते हैं…
Image Credit : सोशल मीडिया
भरतपुर के एक विवाह स्थल में 2008 पुलिस भर्ती बैच का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस पार्टी में पुलिस जवानों के साथ भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने भी जमकर डांस किया।
Image Credit : अमर उजाला
इस दौरान आईजी राहुल प्रकाश “छोरी तैने करो भरतपुर जाम” गाने पर ठुमके लगाए। आईजी को अपने बीच नाचते देख पुलिस जवान उत्साहित नजर आए।
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिस जवानों के बीच बड़े-छोटे के भेद को मिटाकर राहुल प्रकाश ने जमकर मस्ती की। अब IG साहब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Image Credit : सोशल मीडिया

एमपी के इस मंदिर में नोट और गहनों का खजाना

अमर उजाला
Read Now