शीतकालीन व्यवस्था के तहत आज से प्रदेश में अस्पतालों में ओपीडी का समय बदलने जा रहा है। राज्य के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल सहित दूसरे अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से कर दिया गया है। यह समय 31 मार्च 2025 तक के लिए बदला गया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक ओपीडी चलेगी। एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया कि ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन का काम सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी संचालित होगी।
Image Credit : सोशल मीडिया
हाथी गांव में अब शुल्क 1500 रुपये
आमेर व हाथी गांव में हाथी सवारी की दरों में वृद्धि आज से लागू हो गई है। हाथी गांव सवारी शुल्क सहित अब 850 के स्थान पर 1500 रुपये शुल्क लगेगा। हाथी सवारी में 650 रुपये की वृद्धि की गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
आमेर में भी हाथी सवारी की दर 1100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है।