55 वर्षीय नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर से हैं और फिलहाल जयपुर में निवासरत हैं। वे राजनीति विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
Image Credit : साेशल मीडिया
शर्मा सामान्य वर्ग से हैं और संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। लंबे समय से वे संघ से जुड़े हुए हैं। साथ ही पार्टी में भी उनकी अच्छी पकड़ है।
Image Credit : साेशल मीडिया
पार्टी ने उन्हें जयपुर जिले की सांगनेर विधानसभा सीट से पहली बार टिकट दिया था। जहां से जीत दर्ज कर वे विधायक बने हैं।
Image Credit : साेशल मीडिया
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी है। इस सीट से चुनाव में उतारे जाने को लेकर कांग्रेस ने उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताया था।
Image Credit : साेशल मीडिया
विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही भजनलाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।